Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंचायत चुनाव संचालन के लिए जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में बदलाव
  • अल्मोड़ा

पंचायत चुनाव संचालन के लिए जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती में बदलाव

AltnewsUttarakhand 03/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार पांडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जनपद में जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार कुछ स्थानों पर पूर्व में नियुक्त अधिकारियों के स्थान पर नए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने जानकारी दी कि विकासखंड सल्ट के चमकना क्षेत्र में पहले तैनात जोनल मजिस्ट्रेट, राजकीय पॉलीटेक्निक सल्ट के प्रधानाचार्य राकेश सिंह के स्थान पर अब विभागाध्यक्ष (बेसिक साइंस) जितेंद्र गिरी को यह दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह विकासखंड हवालबाग के गुरना क्षेत्र में अधीक्षण अभियंता, यांत्रिक शाखा, उत्तराखंड पेयजल निगम चमन लाल की जगह सोबन सिंह जीना परिसर के सहायक प्रोफेसर डॉ. भुवन चंद्र को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी क्रम में विकासखंड भिकियासैंण के बाजन क्षेत्र के सैक्टर बौली में पूर्व में नियुक्त प्रसार सेवा अधिकारी अरुण कुमार विराटिया के स्थान पर राजकीय महाविद्यालय कुणीधार मानिला के सहायक प्रोफेसर डॉ. गोरखनाथ को जिम्मेदारी दी गई है। ताकुला ब्लॉक के चनौदा स्थित सैक्टर ढौनीगढ़ में ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता धीरज कुमार जोशी के स्थान पर अब उत्तराखंड पेयजल निगम, अल्मोड़ा के सहायक अभियंता मोहिंदर सिंह बिष्ट को तैनात किया गया है। वहीं, विकासखंड सल्ट के क्वैरला अंतर्गत सैक्टर कुन्हील में कार्यरत पूर्व मजिस्ट्रेट, प्रांतीय खंड लोनिवि रानीखेत के अपर सहायक अभियंता उमेश लाल साह के स्थान पर अब राजकीय महाविद्यालय कुणीधार मानिला के सहायक प्रोफेसर डॉ. नरेश लाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी नव नियुक्त जोनल और सैक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करें और निर्वाचन से संबंधित सभी आदेशों का पूरी गंभीरता से अनुपालन कराएं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 234 गैरहाजिर बॉण्डधारी चिकित्सक होंगे बर्खास्तः डॉ. धन सिंह रावत
Next: वन महोत्सव पर सिमतोला और गेरुआ में किया गया पौधारोपण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.