Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंचायत चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस ने मनाया जश्न
  • देहरादून

पंचायत चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

AltnewsUttarakhand 01/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  पंचायत चुनावों में राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में कांग्रेस उम्मीदवारों की जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पदों पर मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय राजीव भवन में जश्न मनाया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की और मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने पंचायत चुनावों में सत्ताधारी भाजपा के नेताओं का गुरूर तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है। पंचायत चुनावों में कांग्रेस को पूरे प्रदेश में वोट देकर यह संदेश दिया है कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता एकजुट हो कर लड़ाई लड़ेंगे तो आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान धस्माना ने कहा कि आज भाजपा अपने बड़े नेताओं के गढ़ ध्वस्त होने पर मिठाई बांट रही है और जश्न मना रहे हैं। इस अवसर पर नवीन जोशी, जगदीश धीमान, दिनेश कौशल, अमरजीत सिंह, गिरिराज किशोर हिंदवाण, डॉ. प्रतिमा सिंह, आनंद सिंह पुंडीर, विपुल नौटियाल, विशाल मौर्य, देवेंद्र सिंह, अनिल बस्नेत, विजय शाही, मोहन काला, फरमान अली, मदन मोहन कोहली, राम गोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जन समस्याओं के समाधान हेतु विधायकगणों से निरंतर संवाद करें अधिकारी : सीएम
Next: दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण पर सोबन सिंह जीना परिसर में संवाद कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.