Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंचायती व्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा सरकार: कुंजवाल
  • अल्मोड़ा

पंचायती व्यवस्था को कमजोर कर रही भाजपा सरकार: कुंजवाल

AltnewsUttarakhand 28/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पंचायती व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार में जिस प्रकार के संवैधानिक अधिकार विधानसभा और लोकसभा को मिले हैं ठीक उसी प्रकार के संवैधानिक अधिकार त्रिस्तरीय पंचायती संस्थाओं को दिए गए हैं। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि आज धीरे-धीरे इन संस्थाओं के अधिकारों पर संकट मंडराने लगा है। इन संस्थाओं को संवैधानिक दायरे में लाकर यह निश्चित किया गया था कि जिस तरह से केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार काम करती है, ठीक उसी प्रकार ग्राम सभा, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायतें भी स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकें। जो आज भाजपा की सरकार में नहीं हो पा रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण अधिकांश क्षेत्र समितियों में पिछले पांच वर्ष में केवल एक बैठक का होना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार रोजगार गारंटी योजना के नियमों को ताक में रखकर इस तरह से योजनाएं बना रही है जिसमें भयंकर भ्रष्टाचार होने के उदाहरण है। जैसे वृक्षारोपण योजना में जो रोजगार गारंटी योजना का बजट खर्च किया गया है इसमें भ्रष्टाचार की बातें सामने आ रही हैं जिसकी वे उच्च स्तरीय जांच करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि जब क्षेत्र पंचायत की बैठक ही नहीं हो रही है तो किसके अनुमोदन से क्षेत्र पंचायत का बजट बांटा व खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि वार्षिक योजनाएं भी पंचायत के सदनों से स्वीकृत कराकर खर्च करने की व्यवस्था है जिसका पालन भी पारदर्शिता के आधार पर नहीं हुआ है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस निकाय चुनाव जिला प्रभारियों की सूची में फिर बदलाव, एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
Next: स्कूल के लिए निकली छात्रा ने गंगनहर में लगाई छलांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.