Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने, बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

परचून की दुकान में अवैध रुप से शराब पिलाने, बेचने पर दुकानदार गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 12/06/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु द्वारा जनपद की पुलिस को अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से चैकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों व होटल, ढाबों, दुकानों व रेस्टोरेण्टों में शराब पिलाने एवं बेचने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीओ रानीखेत तिलक राम वर्मा के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत के नेतृत्व में रविवार की रात्रि में रानीखेत पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चेकिंग अभियान के दौरान गनियाद्योली रानीखेत में गिरधर सिंह को अपने परचून की दुकान में लोगों को अवैध रुप से शराब पिलाने व बेचने तथा दुकान से 02 बोतल, 91 पव्वे अग्रेजी व 41 पव्वे देशी अवैध शराब बरामद कर अभियुक्त गिरधर सिंह को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है। परचून की दुकान से बरामद शराब की कीमत अठारह हजार रुपये आंकी गई है। यहाँ पुलिस टीम में कोतवाली रानीखेत से उपनिरीक्षक कश्मीर सिंह, हैड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल दिनेश मेहरा, होम गार्ड हरीश फर्त्याल शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने सुनी लोगों की समस्याएं
Next: हरबर्टपुर में हुई दिन दहाड़े लूट में गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने लूट के 97 हजार रुपये व बाइक बरामद की

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.