Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: पार्थ जोशी का पीएचडी हेतु राइस विश्वविद्यालय में चयन
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: पार्थ जोशी का पीएचडी हेतु राइस विश्वविद्यालय में चयन

AltnewsUttarakhand 26/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा के पूर्व छात्र पार्थ जोशी का पीएचडी हेतु संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रतिष्ठित राइस विश्वविद्यालय में चयन हुआ है। बचपन से ही मेधावी रहे पार्थ जोशी ने वर्ष 2018 में विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा से हाईस्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की और प्रदेश मेरिट सूची में 13वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इसके बाद 2020 में इंटरमीडिएट परीक्षा में भी उन्होंने 13वां स्थान प्राप्त किया। पार्थ जोशी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से भौतिकी विषय में स्नातक की पढ़ाई करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही, उन्होंने आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफलता पाई और देशभर में 87वीं रैंक प्राप्त कर आईआईटी दिल्ली में प्रवेश लिया। वर्तमान में वे आईआईटी दिल्ली से भौतिकी विषय में स्नातकोत्तर कर रहे हैं।  पार्थ जोशी के पिताजी डॉ. हरीश जोशी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बागेश्वर में वरिष्ठ प्रवक्ता हैं तथा माता अंजू जोशी राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लोहना में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। पार्थ जोशी की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने हर्ष जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विधायक तिवारी ने की सरयू शेराघाट-अल्मोड़ा पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने की मांग
Next: किच्छा में भगवान शिव की भव्य मूर्ति लगेगी : बेहड़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.