Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पैथोलॉजी लैब कर्मियों पर चाकू से हमला
  • हरिद्वार

पैथोलॉजी लैब कर्मियों पर चाकू से हमला

AltnewsUttarakhand 04/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  काम से घर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में पांच-छह युवकों ने घेर लिया। युवकों ने दोनों युवकों को जमकर पीटा। यही नहीं दोनों पर चाकुओं से भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। उपचार के लिए दोनों युवकों को सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया। एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर में एक पैथोलॉजी लैब है। लैब में अंकित और पंकित काम करते हैं। दोनों ही माधोपुर गांव के रहने वाले हैं। इंस्पेक्टर गोविंद कुमार ने बताया कि अंकित और पंकित शनिवार रात करीब नौ बजे पैथोलॉजी लैब से छुट्टी करने के बाद अपने घर जा रहे थे। जब दोनों सुनहरा के पास पहुंचे तो पांच-छह युवकों ने उन्हें रोक लिया। युवकों ने अंकित को पीटना शुरू कर दिया। जब पंकित उसे बचाने आया तो उन्होंने उसे भी पीटा। युवकों ने अंकित और पंकित पर चाकूओं से हमला कर दिया। जिससे दोनों युवक घायल हो गया। शोर शराबा होने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पंकित की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामला किसी पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य स्थापना दिवस से पूर्व लागू किया जायेगा प्रदेश में समान नागरिक संहिता : सीएम धामी
Next: मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.