Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

AltnewsUttarakhand 04/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश में बीते एक सप्ताह से जारी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फसलों को नुकसान हो रहा है और हादसे भी लगातार बढ़ रहे हैं।
राज्य के अलग-अलग हिस्सों में पिछले सात दिनों से कहीं रुक-रुक कर तो कहीं मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। निचली बस्तियों में पानी भर रहा है। पानी भरने से खेत तालाबों जैसे नजर आने लगे हैं। किसानों को फसल चौपट होने का खतरा सताने लगा है।

भोपाल में औसत बारिश से भी ज्यादा बारिश हो चुकी है। रविवार को भी झमाझम बारिश का दौर जारी है। राज्य के ज्यादातर इलाकों का यही हाल है। राज्य में जारी बारिश के कारण बरगी, इंदिरा सागर, कलियासोत, कोलार, तवा बांध, भदभदा सहित तमाम बांध लबालब हो गए हैं।
जल निकासी के लिए इन बांधों के एक से लेकर आठ गेट तक खोले गए हैं। इससे नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। बारिश के कारण हादसे भी हो रहे हैं। रीवा जिले के गढ़ गांव में स्कूल की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं नरसिंहपुर के साईं खेड़ा विकासखंड के रामपुर में कच्चा मकान गिरने से एक परिवार के दो सदस्यों की मौत हुई है।

इसी तरह राज्य के अन्य हिस्सों में भी हादसे हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पैथोलॉजी लैब कर्मियों पर चाकू से हमला
Next: रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.