AltUttarakhand

खबर उत्तराखंड की

गलत टिप्पणी पर यूपी के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

रुड़की। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की कथित टिप्पणी के खिलाफ अलग-अलग समाज के लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि मंत्री ने मुजफ्फरनगर में हुई एक सभा में त्यागी, कश्यप और सैनी समाज की युवतियों के संबंध में गलत टिप्पणी की थी।
चंद्रशेखर चौक पर विरोध प्रदर्शन में कश्यप समाज के अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मुजफ्फरनगर के शुक्रताल में हुई सभा के दौरान त्यागी, कश्यप और सैनी समाज की युवतियों के बारे में गलत टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन उनकी इस बयानबाजी पर भाजपा नेतृत्व ने खेद व्यक्त नहीं किया।