Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी की 14 जिला पंचायत सदस्यों सीटों पर आरक्षण बदला
  • पौड़ी

पौड़ी की 14 जिला पंचायत सदस्यों सीटों पर आरक्षण बदला

AltnewsUttarakhand 19/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)। त्रिस्तरीय पंचायतों में आरक्षण को लेकर अंतिम सूची का भी प्रकाशन गया है। इससे पहले अनन्तिम प्रकाशन को लेकर जिले में विभिन्न पदों को लेकर 390 आपत्तियां दर्ज हुई थी, इन पर सुनवाई के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पंचायतों के आरक्षण की अंतिम सूची कर दी। आरक्षण की इस अंतिम सूची में जिले के पंद्रह ब्लॉकों में से 6 ब्लॉक प्रमुखों की सीटों में आरक्षण में बदल गया है। जबकि जिला पंचायत की 38 में 14 सीटों पर भी आरक्षण में व्यापक फेरबदल हुआ है। इस फेरबदल के बाद ब्लॉक प्रमुखों से लेकर जिला पंचायत सदस्यों की सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। जिन सीटों पर फेरबदल हुआ है उनमें कोट ब्लॉक के तहत आने वाली धौलकंडी जिला पंचायत सदस्य सीट एससी से अब सामान्य हो गई है। इसी तरह से ल्वाली, सुलमोड़ी सीटें सामान्य से एससी के लिए रिजर्व हो गई है। चांदपुर सीट एससी से सामान्य हो गई है। डोभ श्रीकोट सीट एससी महिला से एससी के लिए रिजर्व हो गई। इसी तरह से जहयरीखाल ब्लॉक में आने वाली टसीला जिला पंचायत की सीट सामान्य से महिला के लिए रिजर्व की गई है। थलीसैंण ब्लॉक की टीला और बड़ेथ, खिर्सू ब्लॉक , बीरोंखाल की बमराड़ी की ग्वाड़ सीटें महिला से सामान्य की गई है। इसी तरह से एकेश्वर ब्लॉक की कोटा व चैधार, पठुडअकरा सीटें सामान्य से अब महिलाओं के लिए रिजर्व हो गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे कार्यकर्ता
Next: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.