Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
  • पिथौरागढ़

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

AltnewsUttarakhand 19/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट तहसील के एक गांव में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में विद्यालय के सहायक अध्यापक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना को लेकर छात्रा की मां ने गंगोलीहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। तहरीर में बताया गया कि 18 जून को जब छात्रा घर पर अकेली थी, तभी आरोपी शिक्षक केशर लाल ने घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी लंबे समय से उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने शिक्षक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(3), 65(1), 75 तथा पोक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर बबीता टम्टा को सौंपी गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र पाठक, हेड कांस्टेबल देशदीपक और कांस्टेबल चालक आन सिंह शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पौड़ी की 14 जिला पंचायत सदस्यों सीटों पर आरक्षण बदला
Next: उत्तराखण्ड की फ्लोरबॉल की कप्तान और मैनेजर हुई सम्मानित

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.