Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी में 21 पर्यावरण मित्रों का एक दिन का वेतन रोका
  • पौड़ी

पौड़ी में 21 पर्यावरण मित्रों का एक दिन का वेतन रोका

AltnewsUttarakhand 27/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   नगर पालिका पौड़ी के 21 पर्यावरण मित्रों को ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़ गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने सफाई ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 8 ड्यूटी स्थल व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था में सेवारत 13 पर्यावरण मित्र नदारद मिले। ईओ जोशी ने तत्काल सभी नदारद 21 पर्यावरण मित्रों के एक दिन के वेतन पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए। कहा कि पौड़ी में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने में हर कर्मचारी को अहम योगदान देना होगा। सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। नगर पालिका पौड़ी के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने पालिका क्षेत्र के बस अड्डा, लोअर बाजार, एजेंसी चौक सहित विभिन्न सफाई ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें शहर में सफाई के मानकों में सुधार को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि पालिकाध्यक्ष पौड़ी का स्वच्छता पर विशेष फोकस है। जिलाधिकारी पौड़ी ने सफाई मानकों में गुणात्मक सुधार के निर्देश दिए हैं। जिसको लेकर सफाई ड्यूटी स्थलों का निरीक्षण किया गया। बताया कि निरीक्षण में 15 पर्यावरण मित्र अनुपस्थित पाए गए, जिसमें से 7 ने विधिवत अवकाश लिया था लेकिन 8 पर्यावरण मित्र ड्यूटी से गायब पाए गए। बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में सेवारत 13 पर्यावरण मित्र भी ड्यूटी से गायब मिले। कहा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले समस्त पर्यावरण मित्रों के एक दिन का वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बताया कि पीएम आवास शहरी के तहत स्वीकृत एक लाभार्थी द्वारा आवास निर्माण नहीं किए जाने पर उसे ड्रॉपआउट श्रेणी में डालने के साथ ही आंवटित धनराशि 1.80 लाख की वसूली कर ली गई है। कहा कि सफाई व्यवस्था पालिका प्रशासन की अहम जिम्मेदारी है। पालिका के हर पर्यावरण मित्र को इसमें ईमानदारी व निष्ठा से सेवा देते हुए शहर को सुंदर शहर बनाने में अहम योगदान देना होगा। शहरवासियों से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग किए जाने की अपील भी की। उन्होंने बताया कि दो पर्यावरण मित्र लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। प्रकरण की जांच कर सफाई निरीक्षक से रिपोर्ट मांगी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पौड़ी में 21 पर्यावरण मित्रों का एक दिन वेतन रोका
Next: लाखामंडल में बंद पड़े आईटीआई का संचालन शुरू हो

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.