Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लाखामंडल में बंद पड़े आईटीआई का संचालन शुरू हो
  • देहरादून

लाखामंडल में बंद पड़े आईटीआई का संचालन शुरू हो

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  देवभूमि लाखामंडल में बंद पड़े आईटीआई को दुबारा संचालित करने की मांग को लेकर स्थानीय बाशिंदों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। लोगों का कहना है कि आईटीआई का संचालन होने से युवाओं को घर के नजदीक ही रोजगारपरक शिक्षा मुहैया होने का अवसर मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बचना शर्मा ने बताया कि साल 2014 में लाखामंडल में आईटीआई का संचालन शुरू हुआ था। भवन निर्माण के लिए स्थानीय लोगों ने भूमिदान भी दी थी, लेकिन अचानक आईटीआई का संचालन बंद कर दिया गया। उस समय संस्थान में पंजीकृत युवाओं को विकासनगर के आईटीआई में भेज दिया गया, जबकि कई युवतियों को बीच में प्रशिक्षण छोड़ना पड़ा। बताया कि बंद पड़े आईटीआई का संचालन शुरू करने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसका खामियाजा जौनसार बावर के युवाओं को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण मुहैया कराने के लिए लाखामंडल में आईटीआई संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ओमप्रकाश, बाबूराम शर्मा, विनोद गौड़, यश शर्मा, वीरू आर्य आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पौड़ी में 21 पर्यावरण मित्रों का एक दिन का वेतन रोका
Next: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया युवक, मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.