Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा अल्मोड़ा ने किया याद, जीवन आदर्शों पर करी गोष्ठी
  • अल्मोड़ा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा अल्मोड़ा ने किया याद, जीवन आदर्शों पर करी गोष्ठी

AltnewsUttarakhand 25/09/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पांडेखोला स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सफाई कार्यक्रम किया गया तथा उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने उनके जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की और बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की तथा 43 दिन जनसंघ के अध्यक्ष रहे। वह जनसंघ के राष्ट्र जीवन दर्शन के निर्माता थे एवं उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयास के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करना था, उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा एवं एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी ने कहा कि उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर और सांस्कृतिक मूल्यों एवं उत्थान के लिए कार्य किया। लता पांडे ने कहा कि आधार स्तंभ के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं तथा अपनी कविता के माध्यम से पंडित दीनदयाल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूनम पालीवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय मानवता के विचारक एवं समावेशित विचारधारा के थे।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता कैलाश गुरूरानी ने की एवं संचालन संजय साह ने किया। विचार गोष्ठी में पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, सोबू साह, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, अमित साह, संदीप श्रीवास्तव, राहुल वोहरा, सुनील जोशी, बिरेंद्र जीना, विजय पांडे, कमल जिनवाल, नवीन चंद्र तिवारी, विजय तिवारी, रोहित पंत, अजय पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा स्याहीदेवी मंडल ने ली उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा
Next: केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया अध्यादेश किसान एवं आमजन विरोधी: कुंजवाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.