Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेड़ से टकराई बाइक, इंजीनियर की मौत
  • देहरादून

पेड़ से टकराई बाइक, इंजीनियर की मौत

AltnewsUttarakhand 14/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राजपुर थाना क्षेत्र में एक बाइक के पेड़ से टकराने से इंजीनियर युवक की मौत हो गई। युवक आईटी कंपनी में अपनी शिफ्ट खत्म कर घर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, ऋषभ ठाकुर(29) पुत्र राजेंद्र ठाकुर निवासी ग्राम नहान हिमाचल प्रदेश आईटी पार्क स्थित एक आईटी कंपनी में इंजीनियर था। शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे वो अपनी ड्यूटी समाप्त कर शिव गंगा कॉलोनी, राजपुर स्थित अपने घर जा रहा था। धौरणपुल के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे 108 एम्बुलेंस की मदद से एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक करीब ढाई साल से देहरादून में रह रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: टिहरी की रामलीला में पहली बार लेजर शो का प्रयोग
Next: इजराइल से एक और नागरिक की हुई वापसी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.