Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टिहरी की रामलीला में पहली बार लेजर शो का प्रयोग
  • देहरादून

टिहरी की रामलीला में पहली बार लेजर शो का प्रयोग

AltnewsUttarakhand 14/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 द्वारा अजबपुरकलां आजाद मैदान में रविवार से शुरू होने जा रही टिहरी की रामलीला में पहली बार लेजर शो भी होगा। दून विवि रोड स्थित टिहरी नगर में शारदीय नवरात्रों से 11 दिन के इस रामलीला मंचन का आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली है। टिहरी के जलमग्न होने के बाद 21 सालों के बाद पहली बार ये रामलीला हो रही है। जिसे लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। समिति अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि, लेजर शो के अलावा डिजीटल स्क्रीन, लाइव टेलीकास्ट व अन्य डिजीटल तकनीक का प्रयोग मंचन के दौरान होगा। आजादनगर में आयोजन की अंतिम तैयारियां परखने के लिए समिति की बैठक भी हुई। जिसमें सचिव अमित पंत, गिरीश पांडेय, नरेश कुमार, गिरीश पैन्यूली, बचेन्द्र पांडे, मनोज कुमार जोशी, मुनेन्द्र सेमवाल मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हड़ताल के चलते सस्ता गल्ला राशन की दुकानों में राशन वितरण ठप
Next: पेड़ से टकराई बाइक, इंजीनियर की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.