Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पेंशन, गैरसैण राजधानी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

पेंशन, गैरसैण राजधानी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने दिया धरना

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने बीस हजार रुपये मासिक पेंशन दिए जाने, चिन्हीकरण, आश्रितों को पेंशन, क्षैतिज आरक्षण हेतु शीघ्र प्रमाण पत्र जारी किए जाने सहित विभिन्न मांगों के लिए गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना दिया। मंगलवार को आयोजित धरने में राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि जन भावना के अनुरूप शीघ्र गैरसैंण को राजधानी घोषित किया जाय, मूल निवास तथा शीघ्र सशक्त भूकानून लागू किया जाय। वक्ताओं ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री ने राज्य में भूकानून लागू करने का शिगूफा छेड़ा है तब से बाहरी लोगों द्वारा भूमि खरीदने की बाढ़ सी आ गई है, आशंका है कि भूकानून की घोषणा कहीं सरकार की शीघ्र धन बटोरने मंशा से तो नहीं की गई है। राज्य आंदोलनकारियों ने कहा कि राज्य आंदोलनकारी 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के सरकारी कार्यक्रम में भागीदारी न कर अपने स्तर से स्थापना दिवस मनाएंगे तथा उत्तराखंड की मूलभूत समस्याओं के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार करेंगे। यहाँ धरने में ब्रह्मानंद डालाकोटी, महेश परिहार, शिवराज बनौला, बसन्त बल्लभ जोशी, बहादुर राम, सुन्दर सिंह, गोपाल सिंह बनौला, विशम्भर पेटशाली, दिनेश चन्द्र शर्मा, मोहन सिंह भैसोड़ा, पान सिंह, तारा दत्त तिवारी, कैलाश राम, गोविन्द राम, दौलत सिंह बगडवाल, सुशील चन्द्र, तारा दत्त भट्ट आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पैराफिट या क्रैश बैरियर होते तो शायद न होता हादसा: आर्य
Next: केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे पर्वतीय सीमांत बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.