Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • परमिट से ज्यादा अवैध छिलका-गुलिया परिवहन करने वाले दो वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही
  • अल्मोड़ा

परमिट से ज्यादा अवैध छिलका-गुलिया परिवहन करने वाले दो वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही

AltnewsUttarakhand 16/10/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीती 15 अक्टूबर की रात्रि में उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार थाना द्वाराहाट द्वारा गगास पुल के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या-UK01CA-1700 एवं ट्रक संख्या UK04CB-9997 को द्वारा चैक किया गया तो दोनों ट्रकों में ओवरहाईट छिलका व गुलिया (वन सम्पदा) लदी हुई पायी गयी। सन्देह होने पर वन क्षेत्राधिकारी मदन लाल द्वाराहाट रेन्ज एवं उनकी टीम को मौके पर बुलाया गया। उनके द्वारा दोनों ट्रकों में लदे छिलका व गुलिया का निरीक्षण किया गया और नाप-तोल की गयी और ट्रकों पर लदे हुए माल के कागजात चैक किये गये तो दोनों ट्रकों में क्रमशः 5.56 घन मीटर परमिट की क्षमता से अधिक छिलका व गुलिया लदा हुआ पाया गया। चैकिंग के दौरान ट्रक संख्या-UK01CA-1700 का चालक सुन्दर कुमार उम्र करीब 41 वर्ष पुत्र प्रेम कुमार निवासी ग्राम च्याली थाना द्वाराहाट शराब के नशे में वाहन को चलाते हुए पाया गया जिसे धारा 185 एमवी एक्ट के अन्तर्गत मौके पर गिरफ्तार कर चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट में डाक्टरी मुआयना कराया गया एवं दोनों ट्रकों का एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालान करते हुए वन अधिनियम में कार्यवाही हेतु वन विभाग क्षेत्राधिकारी मदन लाल को दोनो ट्रकों को सुपुर्दगी में दिया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चौखुटिया पहुंचे बाबा रामदेव, पतंजलि योग समिति के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का किया शुभारंभ
Next: कोसी नदी में वन विभाग के कर्मचारियों ने चलाया सफाई अभियान, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लोगों को किया जागरूक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.