Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गुमशुदा माँ व बेटी को सोमेश्वर पुलिस ने किया सकुशल बरामद, पिछले साल से थी लापता
  • अल्मोड़ा

गुमशुदा माँ व बेटी को सोमेश्वर पुलिस ने किया सकुशल बरामद, पिछले साल से थी लापता

AltnewsUttarakhand 19/10/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोमेश्वर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व 09 वर्षीय पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने पर थाना सोमेश्वर में विगत वर्ष में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियोग की विवेचना उपनिरीक्षक मोनी टम्टा द्वारा सम्पादित की जा रही थी।
प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने मामले का संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा महिला व उसकी पुत्री की तलाश हेतु टीम गठित कर बरामदगी करने के निर्देश दिये गये थे।

विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा ने मामले का उचित पर्यवेक्षण कर में गुमशुदा माँ, बेटी की तलाश हेतु थानाध्यक्ष सोमेश्वर को टीम गठन कर बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया।
थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय नेगी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुमशुदाओं के मिलने के सभी स्थानों पर सुरागरी-पतारसी व तलाश की गयी, बरामद न होने पर राज्य व गैर राज्य उत्तरप्रदेश, दिल्ली में सम्भावित स्थानों पर सुरागरसी, पतारसी व तलाश कर मुखबिरों को सतर्क किया गया। गुमशुदा महिला के पास मोबाईल/सम्पर्क साधन न होने के कारण कोई लाभप्रद सूचना प्राप्त नही हो पा रही थी।
गठित टीम द्वारा लगातार सक्रिय होकर बरामदगी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए लोगों को गुमशुदाओं की फोटो/पम्पलेट दिखाकर जानकारी जुटाई गयी।
अंततः टीम के ठोस सुरागरसी-पतारसी व अथक प्रयासों से 18 अक्टूबर को गुमशुदा किसी काम से दिल्ली से अल्मोड़ा आयी थी इस दौरान पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिवारजनों के सुपुर्द किया गया। परिवारजनों द्वारा पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी
उपनिरीक्षक मोनी टम्टा, थाना सोमेश्वर
आरक्षी वीरेन्द्र राय, थाना सोमेश्वर
होमगार्ड प्रकाश डंगवाल, थाना सोमेश्वर

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: त्यौहारी मौसम में अल्मोड़ा पुलिस का ताबड़तोड़ चैकिंग अभियान, 1.10 लाख वसूला जुर्माना
Next: नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ में किशोर पर मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.