Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पिथौरागढ़ को हराकर हरिद्वार बना हॉकी का चैंपियन
  • नैनीताल
  • हरिद्वार

पिथौरागढ़ को हराकर हरिद्वार बना हॉकी का चैंपियन

AltnewsUttarakhand 25/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें हरिद्वार ने पिथौरागढ़ को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच हरिद्वार और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के बीच एक घंटे तक गोल के लिए संघर्ष चला। आखिर में हरिद्वार ने 2-0 से पिथौरागढ़ की टीम को शिकस्त दे दी। पिथौरागढ़ की टीम दूसरे और टनकपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को सराहा। यहां उपनिदेशक खेल रसिका सिद्दीकी और जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत ने खेल मंत्री का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष मधुकर भी मौजूद रहे। इसके अलावा क्विज में नैतिक वर्मा, देवेश अग्रवाल, विशाल पुरी, दिव्यांशु जोशी अव्वल रहे। स्लोगन में कृष्णांजलि, कनिका, प्रियांशी नेगी, निबंध प्रतियोगिता में हर्षित थुवाल, पलक पाल, रक्षित जोशी अव्वल रहे। इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल, सुरेश चंद पांडे, विनय जोशी, त्रिलोक जीना, शुभांगिनी शाह, किशोर पाल, श्याम भट्ट, मनीष वर्मा, अंकुश रौतेला, प्रेम बेलवाल, किरण मौर्य, रितिका जोशी समेत हॉकी टूर्नामेंट मैचों में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले सुनील कुमार, निलेश गुप्ता, गोविंद लटवाल, महेश्वर नेगी, रुपिन, मोहित मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेलाकुई में सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ा
Next: पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो राहगीर चोटिल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.