Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई में सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ा
  • देहरादून

सेलाकुई में सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय पर ताला जड़ा

AltnewsUttarakhand 25/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्य नहीं होने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी कार्यालय पर ताला जड़ा। सभासदों ने कहा कि ईओ कार्यालय से कोई कार्य ही नहीं हो रहे हैं। बोर्ड गठन के पांच माह बाद भी निकाय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित चौधरी ने कहा कि छह माह बीत जाने के बाद भी क्षेत्र में विकास के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जो बजट है वह कर्मचारियों की वेतन में ही खत्म हो जा रहा है। विकास के कार्य सब रुके हुए हैं। अधिशासी अधिकारी द्वारा कागजों को सही ढंग से मेंटेन नहीं किया जा रहा है। वहीं कई चीज ऐसी हैं जहां पैसा व्यर्थ में खर्च किया गया है, जिसका जवाब अधिशासीय अधिकारी के पास भी नहीं है। जब तक इन सभी चीजों का जवाब नहीं मिल जाता तब तक विरोध जारी रहेगा। सभासदों ने कहा कि एक संचार कंपनी द्वारा लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गई गईं, इसके एवज में निकाय प्रशासन को एक करोड़ 17 लाख रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन निकाय प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत करने के बजाए पैसा अन्य जगहों पर खर्च कर दिया। आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट लगाने, जेनरेटर और वाहन खरीदने में भी वित्तीय अनियमितता बरती गई है। कहा कि बरसात शुरू होते ही सेलाकुई के प्रत्येक वार्ड की सड़कें तालाब में तब्दील हो रही हैं, नालियां टूटी हैं, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। व्यवस्थाओं के नाम पर आज भी नगर पंचायत शून्य साबित हो रही है। तालाबंदी करने वालों में विनोद कुमार, किरण पवार, संजय कंडारी, अरशद अली, पंकज थापा, अनिल नौटियाल, कल्पना कोहली, पूनम देवी, अंबिका चौहान शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली बैठक
Next: पिथौरागढ़ को हराकर हरिद्वार बना हॉकी का चैंपियन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.