Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • पिथौरागढ़ में चार दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरु
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में चार दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता शुरु

AltnewsUttarakhand 22/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। सब जूनियर व जूनियर बालक-बालिका वर्ग की चार दिवसीय उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में 277 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम आशीष भटगाई ने किया। डीएम ने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। पहला मुकाबला 54-57 किलो भार वर्ग में पिथौरागढ़ के गौरव सिंह व नैनीताल के शौर्य बिष्ट के बीच हुआ। जिसमें गौरव ने शौर्य को पराजित किया। सब-जूनियर बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर मुकाबलों में 43-46 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के मयंक अधिकारी ने पिथौरागढ़ के योगेश प्रसाद को पराजित किया।46-49 किग्रा भार वर्ग में पिथौरागढ़ के नीरज चंद ने बागेश्वर के गौरव कुमार को पराजित किया। इसी भार वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू के भरत सिंह ने अल्मोड़ा के कार्मिक भंडारी को हराया। जूनियर बालक वर्ग के प्री-क्वार्टर मुकाबलों में 54-57 किग्रा भार वर्ग में बागेश्वर के हिमांशु कोरंगा ने पिथौरागढ़ के सागर बिष्ट को, साई सेंटर पिथौरागढ़ के आशीष कन्याल ने ऊधमसिंह नगर के सुमित बोरा को, स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के आयुष खनका ने देहरादून के सुशील को, स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के कृष्णा ने हरिद्वार के राघव मेहता को पराजित किया। 46-48 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के ललित सिंह बिष्ट ने एसटीसी काशीपुर के वंश चौधरी को और स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के अंश बिष्ट ने स्पोर्ट्स हॉस्टल कोटद्वार के मयंक पंत को हराया। 48-50 किग्रा भार वर्ग में एसटीसी,काशीपुर के प्रथम चंद्र ने बागेश्वर के पीयूष रौतेला को और 52-54 किग्रा भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर के हिमांशु भंडारी ने पौड़ी के प्रिंस सिंह को पराजित किया। इस दौरान उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया,डीएसओ अनूप बिष्ट सहित अन्य खिलाडी व प्रशिक्षक मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा से कांग्रेस की न्याय यात्रा का आगाज, यशपाल आर्य बोले- निरंकुश सत्ता के खिलाफ सड़क पर उतरना जरूरी
Next: गंगा बंदी के दौरान घाटों और रेगुलेटरों पर चला सफाई अभियान, 14 टन कूड़ा उठाया

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.