Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ, वन विभाग से मिली सैद्धांतिक मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ, वन विभाग से मिली सैद्धांतिक मंजूरी

AltnewsUttarakhand 19/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज की 0.99 हेक्टेयर भूमि की फॉरेस्ट क्लीयरेंस वन विभाग की ओर से प्रदान कर दी गई है। इससे मेडिकल कालेज के ओपीडी, आईपीडी ब्लॉक के साथ ही नर्सेस हॉस्टल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पेयजल निगम की ओर से पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मेडिकल कालेज की चिन्हित भूमि के करीब 0.99 हेक्टेयर हिस्से पर अभी वन विभाग की मंजूरी नहीं मिली थी। इसके कारण मेडिकल कालेज के सबसे अहम हिस्से ओपीडी, आईपीडी ब्लॉक समेत नर्सेस हॉस्टल का निर्माण अटका हुआ है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सीमांत जिले पिथौरागढ़ की इस अहम मेडिकल कालेज योजना को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने को प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने वन भूमि क्लीयरेंस की प्रक्रिया को तेज किए जाने पर जोर दिया। प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि वन विभाग ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। शेष प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। कार्यदायी संस्था को मेडिकल कालेज के निर्माणाधीन हिस्से को भी जल्द से जल्द पूरा किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल कालेज निर्माण में गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ख्याल रखने की सख्त हिदायत भी दी गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: क्रिप्टो करेंसी निवेश का झांसा देकर 88 लाख रुपये की ठगी में केस
Next: भाजपा ने अध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों के लिए की रायशुमारी

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.