Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने को चलेगा अभियान, 1 मई अंतिम तिथि
  • अल्मोड़ा

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने को चलेगा अभियान, 1 मई अंतिम तिथि

AltnewsUttarakhand 23/04/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराये जाने हेतु ‘किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी‘ अभियान दिनॉंक 24 अप्रैल, 2022 से 01 मई, 2022 तक चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत दिनॉंक 24 अप्रैल को पंचायती राज विभाग द्वारा समस्त ग्राम पंचायतों में एक विशेष ग्रामसभा का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें पीएम किसान लाभार्थियों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संतृप्तिकरण हेतु समस्त कार्यवाही की जानी है तथा हर घर जल से सम्बन्धित प्रमाण-पत्र व संकल्प पत्र को अभियान चलाकर जेजेएम-आईएमआईएस पोर्टल या मोबाईल एप पर अपलोड कर अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने दिनॉंक 24 अप्रैल को विशेष ग्रामसभा की बैठक हेतु जनपद के जिलास्तरीय अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने सभी नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि नामित नोडल अधिकारी जिन्हें ग्राम पंचायतें आवंटित की गयी है वे 24 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्रामसभा की बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण हेतु 24 अप्रैल को विशेष ग्रामसभा की बैठक में सतत विकास लक्ष्यों की 09 थीमों में से 03 थीमों का चयन कर एक संकल्प के साथ वायब्रेट ग्रामसभा पोर्टल पर अपलोड की जानी है। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ग्रामसभा की बैठक का रोस्टर तैयार कर अन्य रेखीय विभागों के अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों की तैनाती करते हुए रोस्टर तत्काल जिला पंचायत राज कार्यालय को प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ग्रामसभा के तीन थीमों के अलावा पारित प्रस्ताव को भी पोर्टल पर भी अपलोड किया जाय। उन्होंने इस अभियान के सम्पूर्ण जानकारी विशेष ग्राम सभाओं में प्रदान करायी जाय। किसान क्रेडिट से वंचित लाभार्थियों की ग्राम पंचायतवार सूची तैयार कराकर इस अभियान के अन्तर्गत किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त करने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने ग्राम पंचायतों में हर घर में जल से सम्बन्धित प्रमाण पत्र तथा 08 बिन्दुओं का संकल्प पत्र सम्बन्घित प्रधान/अध्यक्ष, वीडब्लूएससी एवं सम्बन्धित ग्राम पंचायत अधिकारी के संयुक्त हस्ताक्षर से पोर्टल में अपलोड किया जाय। उन्होंने 24 अपै्रल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य पर उपरोक्त कार्यक्रम पर विशेष कार्यवाही करने के निर्देश भी सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 11 लाख की धोखाधड़ी के मामले में अभियुक्तों की जमानत न्यायालय ने की नामंजूर
Next: बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 5 मकान मालिकों का कटा चालान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.