Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, जवानों ने किया रक्तदान
  • अल्मोड़ा

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, जवानों ने किया रक्तदान

AltnewsUttarakhand 23/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन अल्मोड़ा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन और प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक मोहित कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 44 पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा की चिकित्सा टीम ने शिविर में रक्तचाप, मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांचें कीं। जरूरत के अनुसार लोगों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ दवाइयां भी वितरित की गईं। चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। शिविर में डॉ. ए.के. जोशी, डॉ. कीर्तिका भंडारी, डॉ. प्रेरणा, प्रयोगशाला तकनीशियन और नर्सिंग अधिकारी शिवानी सहित चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में 26 अक्टूबर से शुरू होगा सुरक्षित बचपन अभियान
Next: रॉयल्टी बढ़ोतरी के विरोध में ठेकेदारों ने जलाईं टेंडर की प्रतियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.