Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अल्मोड़ा में हुई 14 तोला आभूषण चोरी की गुत्थी, रेस्टोरेन्ट संचालक गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई अल्मोड़ा में हुई 14 तोला आभूषण चोरी की गुत्थी, रेस्टोरेन्ट संचालक गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 25/04/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीती 24 अप्रैल को कार्तिक गैड़ा पुत्र जगत सिंह निवासी दुगालखोला अल्मोड़ा द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोलना करड़िया मकेड़ी के पास से पर्स में रखे जेवरात चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा पंजीकृत किया।

मामले का संज्ञान लेते हुए प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा अमित श्रीवास्तव द्वारा तत्काल मामले का अनावरण एवं पूर्ण बरामदगी हेतु टीम गठित की गयी। पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स ओशिन जोशी के नेतृत्व गठित टीम द्वारा अज्ञात की ढूंढ़ खोज व चोरी किये गये माल की बरामदगी हेतु सम्भावित स्थानों पर तलाश एवं सर्विलांस की मदद से 25 अप्रैल, सोमवार को कमल जोशी पुत्र कैलाश जोशी निवासी एकांत रेस्टोरेन्ट पाण्डेखोला अल्मोड़ा, को ग्रीन फील्ड स्कूल अल्मोड़ा के पास से चोरी किये आभूषण सहित गिरफ्तार किया गया।

प्रभारी चौकी धारानौला संजय जोशी ने बताया कि पूछताछ के दौरान कमल जोशी ने बताया कि वह एकान्त रेस्टोरेन्ट का संचालक है, गोलना करड़िया के पास शादी समारोह में जा रहे परिवार के कार से पर्स को उठा ले जाना कबूल किया। जिस सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में अभियोग पंजीकृत किया गया था पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त को ग्रीन फील्ड स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य थानों/जनपदों व राज्यों से उक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा चोरी का 24 घण्टे में ही खुलासा एवं पूर्ण बरामदगी किये जाने पर टीम के उत्साहवर्धन हेतु एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा पुलिस टीम को दो हजार रूपये नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

बरामदगी – दो जोड़ी पौंची, 01 गले का हार, 01 मांग टीका, 02 जोड़ी कान के झुमके, 01 गलौबन्द, 01 माला मोती एवं पीली धातु के, 02 मांग टीका तथा पीएनबी एटीएम, निर्वाचन कार्ड, एक आधार कार्ड, 140रु नकद।
कीमत- 9,10,000 रूपये (नौ लाख, दस हजार रूपये)

गिरफ्तारी टीम में ये रहे शामिल –
प्रभारी चौकी धारानौला संजय जोशी
आरक्षी खुशाल
आरक्षी धीरेन्द्र बड़ाल
आरक्षी आनन्द नबियाल

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नदियों में मूर्ति आदि वस्तुओं के विसर्जन पर होगी सजा
Next: बीआरओ बनाएगा उत्तराखंड में चीन सीमा पर 14 सड़कें, पांच हैलीपैड और दो सुरंग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.