Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस टीम ने 1 घंटे के भीतर गुमशुदा बालिका को सकुशल किया बरामद
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पुलिस टीम ने 1 घंटे के भीतर गुमशुदा बालिका को सकुशल किया बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

एसएसपी अल्मोड़ा की कार्यशैली से गदगद परिजनों ने जताया पुलिस टीम का आभार

अल्मोड़ा। बीती 06 अक्टूबर की देर शाम पुलिस हेल्पलाईन डायल 112 में सूचना प्राप्त हुई कि सोमेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लोध निवासी एक नाबालिग लड़की जिसकी कुछ दिनों से मानसिक स्थिति सही नही चल रही है, आज स्कूल से घर को आते समय किसी गाड़ी में बैठकर कही चली गयी है। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष सोमेश्वर को गुमशुदा बालिका को शीघ्र तलाश हेतु टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया। विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, थाना सोमेश्वर पुलिस बल, डायल 112 टीम व प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर अवनीश कुमार एवं चौकी बग्वालीपोखर पुलिस बल द्वारा सूचना मिलते ही तत्काल गुमशुदा नाबालिग बालिका की तलाश शुरू कर दी।
गठित टीम ने लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली व आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर वाहन का पता लगाकर, ई चालान मशीन की सहायता से सम्बन्धित वाहन के स्वामी/चालक का संपर्क नंबर लेकर गुमशुदा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर काफी खोजबीन के बाद थाना सोमेश्वर/चौकी बग्वालीपोखर पुलिस की संयुक्त टीम के अथक प्रयास से गुमशुदा नाबालिग बालिका को 01 घंटे की भीतर ही बग्वालीपोखर क्षेत्र से सकुशल बरामद करने में सफलता पायी।
गुमशुदा बालिका को सकुशल पाकर परिजनों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से एसएसपी अल्मोड़ा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए त्वरित कार्यवाही के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी
उप निरीक्षक अवनीश कुमार प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर
उपनिरीक्षक मोनी टम्टा थाना सोमेश्वर
एचसीपी रणजीत सिंह ,डायल 112 टीम
आरक्षी विजयपाल थाना सोमेश्वर
आरक्षी खड़क सिंह थाना सोमेश्वर
आरक्षी कुंदन वर्मा डायल 112 टीम
आरक्षी रामेश्वर प्रसाद, चौकी बग्वालीपोखर
आरक्षी चंद्रप्रकाश, चौकी बग्वालीपोखर
होमगार्ड विनोद सिंह, थाना सोमेश्वर
होमगार्ड प्रकाश डंगवाल, थाना सोमेश्वर
होमगार्ड रविंद्र नाथ, चौकी बग्वालीपोखर

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए 7 अक्टूबर को विद्यालयों में रहेगी छुट्टी
Next: वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के तहत वन्य जीव सुरक्षा पर हुई गोष्ठी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.