Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्ति विभाग ने 94 गैस सिलेंडर पकड़े, चार गिरफ्तार
  • देहरादून

पूर्ति विभाग ने 94 गैस सिलेंडर पकड़े, चार गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 23/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। रायवाला पुलिस और पूर्ति विभाग की संयुक्त छापेमारी में अवैध गैस रिफिलिंग के कारोबार का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर मौके से 94 गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के कासगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोप है कि घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर व्यावसायिक सिलेंडरों में भरी जाती थी। इसके बाद गैस की सप्लाई ऋषिकेश, देहरादून और डोईवाला क्षेत्र में दुकानदारों व ठेली संचालकों को कथित तौर पर महंगे दामों पर की जाती थी।पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अवैध गैस रिफिलिंग के कथित मास्टरमाइंड धर्मेंद्र की तलाश भी की जा रही है। घरेलू गैस सिलेंडरों से एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में अवैध तरीके से गैस भरना गंभीर सुरक्षा जोखिम पैदा कर सकता है। इससे आग लगने और विस्फोट जैसी घटनाओं का खतरा रहता है। ऐसे में इस कार्रवाई के बाद गैस की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत एक बार फिर सामने आई है। कोतवाल रायवाला एमएस नेगी ने बताया कि छापेमारी में गैस सिलेंडर पकड़े गये है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व उपयोग की अंतिम तिथि लिखना अनिवार्य
Next: भेल कर्मचारियों को एक नवंबर तक 70 हजार रुपये बोनस देने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.