Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व उपयोग की अंतिम तिथि लिखना अनिवार्य
  • अल्मोड़ा

मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व उपयोग की अंतिम तिथि लिखना अनिवार्य

AltnewsUttarakhand 23/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से बिक्री के लिए रखी खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि तथा उपयोग की अंतिम तिथि प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि अब दुकानदारों को बिना पैकेट वाली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों के काउंटर या रैक पर उनकी निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से लिखनी होगी। पैकिंग में बिकने वाले इन उत्पादों पर भी निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि या ‘यूज बाई डेट’ अंकित करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि मिठाइयों और बेकरी उत्पादों की प्रकृति के अनुसार उनकी गुणवत्ता, ताजगी और सुरक्षित उपभोग की अवधि एक दिन से लेकर 30 दिन तक हो सकती है। समय बीतने के साथ इनकी गुणवत्ता प्रभावित होती है, इसलिए उपभोक्ताओं को खरीदारी के समय इनकी निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि की जानकारी मिलना जरूरी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जिले के सभी मिठाई और बेकरी कारोबारियों से 26 अक्टूबर से लागू होने वाली व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को खाद्य पदार्थों की ताजगी और गुणवत्ता के बारे में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना तथा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विकासनगर में न्याय यात्रा से कांग्रेस ने दिखाई ताकत, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Next: पूर्ति विभाग ने 94 गैस सिलेंडर पकड़े, चार गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.