Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने फलसीमा में सड़क कटान कार्य का किया शुभारम्भ
  • अल्मोड़ा

पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने फलसीमा में सड़क कटान कार्य का किया शुभारम्भ

AltnewsUttarakhand 03/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने ग्राम पंचायत फलसीमा में ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना के अंतर्गत स्वीकृत सड़क के कटान कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, ग्राम पंचायत फलसीमा के वरिष्ठजन, युवक मंगल दल के पदाधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। फलसीमा गांव की वर्षों पुरानी सड़क की मांग को भाजपा सरकार ने पूरा किया है। ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ योजना के अंतर्गत लगभग 69 लाख रुपये की स्वीकृति से इस सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत हुई है। इस सड़क के निर्माण से अनावश्यक आर्थिक बोझ कम होगा और भविष्य में भी गांव के विकास से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत प्रयासरत है। भविष्य में भी गांववासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। यहाँ कार्यक्रम में राजेंद्र बिष्ट, मनीष बिष्ट, सुंदर मटियानी, जगत भट्ट, सुरेश लोहनी, सुनील नेगी आदि सहित में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घूमने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: भाजपा नेता किस अधिकार से सरकारी योजनाओं का कर रहे उद्घाटन: भूपेन्द्र भोज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.