Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • साइबर ठग ने युवक से ठगी एक लाख से रकम
  • हरिद्वार

साइबर ठग ने युवक से ठगी एक लाख से रकम

AltnewsUttarakhand 09/07/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। निवेश करने के नाम पर एक युवक को एक लाख से अधिक की चपत लगा दी गई। पीड़ित युवक की शिकायत पर मंगलवार को ज्वालापुर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में संजीत कुमार जायसवाल निवासी योरावर एंक्लेव फेस-1 सीतापुर ने बताया कि वह घर पर लेखांकन का कार्य करता है। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर टेलीग्राम ऐप पर एक मैसेज आया। मैसेज में पार्ट टाइम जॉब की जानकारी देते हुए एक निजी फर्म की कर्मचारी बताकर भावना अरोड़ा नाम की महिला ने उससे बातचीत शुरू कर दी। आरोप है कि महिला ने उसे एक वेबसाइट पर निवेश करने का झांसा दिया, जिसके झांसे में आकर उसने करीब एक लाख की रकम निवेश कर दी। आरोप है कि निवेश करने के बाद जब महिला से संपर्क नहीं हुआ। जानकारी जुटाने पर पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार के मुताबिक इस संबंध में धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उक्रांद ने उठाए सवाल
Next: कटना नाले में बहे जगदीश का शव तीसरे दिन बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.