Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • प्रेमी को नहीं हुई प्रेमिका की दोस्त से नजदीकियां बर्दाश्त, गला रेतकर कर दी हत्या
  • हरिद्वार

प्रेमी को नहीं हुई प्रेमिका की दोस्त से नजदीकियां बर्दाश्त, गला रेतकर कर दी हत्या

AltnewsUttarakhand 16/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। 12 जनवरी से लापता विनीत पाल की उसी के तीन दोस्तों ने हत्या की है। पुलिस ने विनीत पाल के तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह मुख्य आरोपी की प्रेमिका का विनीत के साथ अफेयर होना बताया गया है। हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने इस पूरे मामले का खुलासा किया।
हरिद्वार एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि विनीत पाल के भाई बिजेंद्र पाल ने सिडकुल थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में बिजेंद्र पाल ने बताया कि उनका बेटा विनित पाल (24) 12 जनवरी शाम को घर से सब्जी लेने गया था, लेकिन उसके बाद वो वापस नहीं लौटा। तभी से विनित का फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया है कि 12 जनवरी को विनीत दो लोगों के साथ बाइक पर कही गया था। बाइक सवार लोगों की पहचान अंकुश पुत्र सुशील और सचिन पुत्र रामनिवास के रूप में हुई। दोनों यूपी के जिला मुजफ्फनगर के रहने वाले है। दोनों विनीत के दोस्त है। पुलिस के मुताबिक उन्होंने अंकुश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उनसे सारा सच उगल दिया और बताया कि उसने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर विनीत की हत्या की है। पुलिस के अनुसार अंकुश ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि कुछ समय पहले अपनी प्रेमिका से बात करने के लिए उसने विनीत का मोबाइल फोन लिया था। इसके बाद विनीत ने उसकी प्रेमिका से बातचीत करनी शुरू कर दी। विनीत से बातचीत शुरू होने के बाद उसकी प्रेमीका ने उससे अपना नाता तोड़ लिया।
पुलिस का कहना है कि विनीत अक्सर इसी बात पर अंकुश का मजाक भी उड़ाया करता था। इसीलिए अंकुश अपने दोस्तों सचिन और जॉनी के साथ मिलकर विनीत के हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार तीनों विनीत को शराब पिलाने के बहाने डैंसो चौक से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर ले गए।
पुलिस के अनुसार पहले चारों ने शराब पी और फिर विनीत का चाकू से गला रेत दिया। आखिर में आरोपियों ने विनीत का सिम तोड़ देने के बाद नहर में फेंक दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल, चाकू, मृतक के मोबाइल की बैट्री का टूटा टुकड़ा, कोल्ड ड्रिक्स की बोतल, खाने के सामान के खाली पैकेट, खाली शराब की बोतल और मृतक की चप्पल, बैटरी बरामद हुई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फ्लैट में लगी भीषण आग, जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत
Next: भाजपा का संकल्प पत्र अल्मोड़ा को विकास के पथ पर अग्रसर करने की योजना: बहुगुणा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.