Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पृथ्वी सेनगुप्ता ने आईपीएफ चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पृथ्वी सेनगुप्ता ने आईपीएफ चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

AltnewsUttarakhand 21/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  दून के पावरलिफ्टिर पृथ्वी सम्राट सेनगुप्ता ने हाल ही में आइसलैंड में आयोजित आईपीएफ वर्ल्ड ओपन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। यह जानकारी उनकी मां नियति शाह और उनके कोच अमन राय वोहरा ने दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर में गुरुवार को प्रेस वार्ता में दी। 18 वर्षीय पृथ्वी ने 66 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया। उन्होंने स्क्वाट में रजत, डेडलिफ्ट में कांस्य और अपने वर्ग में समग्र कांस्य पदक हासिल किया। मां ने बताया कि पृथ्वी का यहां तक का सफर चुनौतियों वाला रहा है। डाउन सिंड्रोम के साथ जन्मे पृथ्वी ने सामाजिक अपेक्षाओं को तोड़ कर खेलों में उत्कृष्टता को परिभाषित किया है। बचपन से उनकी यात्रा तन्यकता, धैर्य और दृढ़ संकल्प से जुड़ी है। आइसलैंड में ओपन टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी उम्र से दोगुनी उम्र के एथलीटों का डट कर सामना किया। कोच अमन राय वोहरा ने कहा कि पृथ्वी ओपन वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले राज्य के दूसरे व्यक्ति हैं। पहला ऐसा पदक 15 साल पहले उत्तराखंड में आया था। पृथ्वी दो बार के राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन हैं। 2006 में मुंबई में जन्मे पृथ्वी 16 साल की उम्र में स्थायी रूप से देहरादून में बस गए थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आनंदपुर मार्ग बनाने को विधायक बेहड़ और ग्रामीणों ने दिया धरना
Next: यूट्यूबर अरमान मलिक ने हरिद्वार में यूट्यूबर सौरभ शर्मा के घर पर काटा हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.