Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • आनंदपुर मार्ग बनाने को विधायक बेहड़ और ग्रामीणों ने दिया धरना
  • ऊधम सिंह नगर

आनंदपुर मार्ग बनाने को विधायक बेहड़ और ग्रामीणों ने दिया धरना

AltnewsUttarakhand 21/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्राम आनंदपुर मार्ग बनाने को लेकर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने वाहनों की आवाजाही रोककर जाम लगा दिया। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर विधायक को शीघ्र सड़क बनाने का भरोसा दिया। इसके बाद बेहड़ ने धरना समाप्त किया। बेहड़ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह ओवरलोड डंपरों के खिलाफ अभियान छेड़ देंगे। ग्राम आनंदपुर संपर्क मार्ग किच्छा-हल्द्वानी रोड से जुड़ता है। ग्राम आनंदपुर के आसपास छह स्टोर क्रशर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टोर क्रशर में ओवरलोड डंपरों की आवाजाही से लगभग दो किमी सड़क पूरी क्षतिग्रस्त हो गई है। इसमें बड़े- बड़े गड्ढे बन गए है। कई बार स्टोन क्रशर और प्रशासन से शिकायत के बावजूद सड़क निर्माण का कार्य नहीं किया गया है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ग्राम आंनदपुर रोड पर नैनीताल नेचुरल स्टोन क्रशर के सामने दरी बिछाकर धरना दे दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क पर अवरोध लगाकर खनन से लगे ओवरलोड डंपर और अन्य वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया। विधायक तिलकराज बेहड़ ने धरनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। जानकारी मिलते ही एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम और तहसीलदार ने विधायक को मनाने का प्रयास किया। बेहड़ ने आरोप लगाया कि इस सड़क के बार-बार क्षतिग्रस्त होने का कारण स्टोन क्रशर हैं। स्टोन क्रशर पर आने वाले ओवरलोड डंपर अवैध खनन करते हैं। आनंदपुर मार्ग बनाने को लेकर ग्रामीण एक वर्ष पूर्व भी धरने पर बैठे थे, तब सड़क की मरम्मत के लिखित आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया था। लेकिन स्टोन क्रशर मालिक मनमानी कर रहे हैं। बेहड़ ने स्टोन क्रशर मालिकों पर खनन से जुड़े उच्चाधिकारियों को चार लाख रुपये प्रतिमाह रिश्वत देने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि स्टोन क्रशर मालिक निरकुंश होकर अवैध खनन में लिप्त हैं। इस कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। बेहड़ ने कहा कि वह इस सड़क के निर्माण के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसका बड़ा बजट है, इसलिए इसे मंजूर होने में समय लगेगा। तब तक स्टोन क्रशर मालिकों को इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी लेनी होगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद विधायक और ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में भपेन्द्र चौधरी, राजेश प्रताप सिंह, नारायण बिष्ट, गणेश उपाध्याय, प्रमोद शर्मा, सुनील सिंह, रामबाबू, ओमप्रकाश दुआ, सुनीता कश्यप, अशोक मित्रा, नितिन शर्मा, राजीव जग्गी, एनयू खान, छोटेलाल कोली आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मंत्री बहुगुणा ने चीनी मिल के मृतक आश्रितों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Next: पृथ्वी सेनगुप्ता ने आईपीएफ चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.