Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रमोशन और मानदेय बढ़ोतरी को होगा आंदोलन
  • देहरादून

प्रमोशन और मानदेय बढ़ोतरी को होगा आंदोलन

AltnewsUttarakhand 07/09/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका मिनी, कर्मचारी संगठन की बैठक में 18 वर्ष की सेवा कर चुकी कार्यकर्ताओं योग्यतानुसार प्रमोशन दिए जाने की मांग की गई। इसके साथ ही रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये देने और मानदेय बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति तय की गई। परेड ग्राउंड स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार को अध्यक्ष रेखा नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मानदेय बढ़ोत्तरी सहित विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष रेखा ने कहा कि जिनका 18 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और जो बीए पास हैं, उन्हें सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से किसी भी सीनियर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का प्रमोशन नहीं हुआ है। वरिष्ठता के आधार पर शीघ्र प्रमोशन किए जाने चाहिए, ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके अधिकार मिल सकें। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर के पद खाली पड़े हैं। एक सुपरवाइजर को 90 केंद्रों का कार्यभार दिया गया है, जबकि सामान्यतः एक सुपरवाइजर को 20-25 केंद्रों का कार्य करना चाहिए। संगठन ने विभाग से मांग की है कि प्रमोशन प्रतिवर्ष किए जाएं। इसके साथ ही मानदेय बढ़ोतरी को लेकर कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन सरकार और विभाग की ओर से कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मजबूरन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। साथ ही रिटायरमेंट पर 10 लाख रुपये देने और मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर जिलास्तरीय रैली और धरने की तारीख जल्द तय की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: क्वारब सड़क खोलने की मांग को लेकर देवभूमि व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.