Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • पुर्नवास विभाग बंद करने की मंशा को लेकर स्थानीयों ने जताया रोष
  • टिहरी

पुर्नवास विभाग बंद करने की मंशा को लेकर स्थानीयों ने जताया रोष

AltnewsUttarakhand 26/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। स्थानीय लोगों ने डीएम मयूर दीक्षित से कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व मुलाकात की। इस दौरान डीएम को सौंपे ज्ञापन में पुनर्वास विभाग को बंद करने को एक साजिश बताते हुए इस फैसले को वापस लेने की मांग की गई। शनिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने यह भी बताई कि पुनर्वास विभाग को बंद कर टीएचडीसी अपने अधीन ले रही है। इससे टीएचडीसी पर आम जनमानस की पहुंच बहुत दूर हो जाएगी। अभी भी टिहरी के बहुत सारे मामले न्यायालय में लंबित हैं। जिनकी सुनवाई होनी अभी बाकी है। कुलदीप सिंह पंवार ने कहा कि अभी टिहरी झील का दायरा बढ़ने के कारण बहुत सारे गांवों में लगातार दरारें आ रही हैं। जिनका मुआवजा दिया जाना अभी बाकी है। अभी ऐसी स्थिति में टीएचडीसी और सरकार का पुनर्वास विभाग को बंद करना गलत फैसला है। अभी तक केंद्र सरकार का कोई भी ऐसा प्रस्ताव नहीं आया है कि पुनर्वास को बंद किया जाए या टीएचडीसी को स्थानांतरित किया जाय। मात्र सिंचाई मंत्री का दो लाइन का प्रस्ताव है। जो गलत है और जनता में सिंचाई मंत्री के खिलाफ रोष भी है। आम लोगों ने राज्य सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएचएम कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग
Next: कार्यों में अनियमितता के चलते हेड मास्टर निलंबित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.