Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • एनएचएम कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग
  • टिहरी

एनएचएम कर्मियों ने की नियमितीकरण की मांग

AltnewsUttarakhand 26/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने सीएमओ के माध्यम से शासन को ज्ञापन प्रेषित कर नियमितीकरण, सेवा, सुरक्षा, समान कार्य-समान वेतन की मांग की है। आगामी 28 अक्तूबर को संगठन देहरादून में सचिवालय तक आक्रोश रैली का आयोजन करेगा। शनिवार को शासन को भेजे ज्ञापन में एनएचएम संविदा संगठन के कर्मचारियों ने बताया कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान व मणिपूर राज्यों में एनएचएम कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जा रहा है। राजस्थान व मणिपूर राज्य में इन कर्मियों को नियमीतीकरण का लाभ प्रदान किया जा रहा है। लेकिन उत्तराखंड में एनएचएम कर्मियों की नियमितीकरण के लिए कोई नियमावली नहीं है। जिससे कर्मियों में रोष व्याप्त है। एनएचएम में 5 हजार से अधिक कर्मचारी निरंतर सेवा दे रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण की कोई व्यवस्था अब तक सरकार ने नहीं की है। जबकि एनएचएम कर्मियों के कामों के चलते 2005 से निरंतर विषम भौगौलिक परिस्थिति वाले उत्तराखंड राज्य में स्वास्थ्य सूचकांकों में उतरोत्तर वृद्धि देखी गई है। तमाम आश्वासनों के बाद भी एनएचएम कार्मिकों को लेकर शासन व सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिये हैं। इसलिए आगामी 28 अक्टूबर को एचएचएम कार्मिकों ने देहरादून में परेड ग्राउंड से लेकर सचिवालय तक शांतिपूर्ण आक्रोश रैली निकालन का निर्णय लिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष सुनील भंडारी, डा रमिंदर सिंह, अर्चना उनियाल सहित अन्य मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि को डीएसटी-पर्स से मिला 10 करोड़ रूपये का अनुदान
Next: पुर्नवास विभाग बंद करने की मंशा को लेकर स्थानीयों ने जताया रोष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.