Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रायवाला में चोरों का आतंक, 14 दिन में तीन घरों में चोरी
  • देहरादून

रायवाला में चोरों का आतंक, 14 दिन में तीन घरों में चोरी

AltnewsUttarakhand 01/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।   खैरीकलां और खैरीखुर्द ग्रामसभा में दो सप्ताह के भीतर चोरी की तीन घटनाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने इस बाबत एसआई कुशहाल सिंह रावत को पत्र सौंपा है, जिसमें शीघ्र इन घटनाओं के खुलासे की मांग की है। आपराधिक वारदातों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग भी की है। रविवार को रायवाला थाने में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि अभिनव मलिक, बीना कंडारी और अंकुर चौधरी के घर में 14 दिन में चोरी की घटनाएं हुई हैं। अंकुर चौधरी पुलिस विभाग ही तैनात हैं। लगातार चोरी की घटनाएं होने से स्थानीय ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सभी मामलों में अपराधियों को पकड़ने के साथ ही शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। साथ ही चोरी का माल भी बरामद करने की मांग की है। पत्र सौंपने वालों में आशीष सिंह बिष्ट, पवन सिंह पंवार, पुष्कर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अमन सिंह, एसपी जखमोला, कमल सिंह तिवारी, सुरेंद्र सिंह भंडारी, एलएस बिष्ट, गौरव ठाकुर आदि शामिल रहे। वहीं, एसआई ने घटनाओं के शीघ्र खुलासे का भरोसा ग्रामीणों को दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा में चेयरमैन और पार्षद पद के टिकट को घमासान
Next: तेलांगना के फॉयर ब्रांड नेता ने ट्वीट कर की सीएम धामी की जमकर प्रशंसा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.