Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजभाषा में कार्य के लिए ओएनजीसी को प्रथम पुरस्कार
  • देहरादून

राजभाषा में कार्य के लिए ओएनजीसी को प्रथम पुरस्कार

AltnewsUttarakhand 20/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   राजभाषा के सर्वोत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए ओएनजीसी मुख्यालय की अध्यक्षता में संचालित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्यालय-2 (नराकास) को केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग द्वारा प्रथम पुरस्कार दिया गया है। यह पुरस्कार राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा, जयपुर की सांसद मंजू शर्मा ने प्रदान किया। इस महत्वपूर्ण सम्मान को मुख्य महाप्रबंधक ओएनजीसी-प्रधान निगमित प्रशासन नीरज कुमार शर्मा एवं महाप्रबंधक-प्रभारी राजभाषा चंदन सुशील साजन ने ग्रहण किया। जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी में उत्तर-1, उत्तर-2, मध्य एवं पश्चिम क्षेत्रों के लिए पिछले दिनों हुए संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन में इस दौरान हिंदी को बढ़ावा देने, सरकारी विभागों में इसके अधिकतम उपयोग को लेकर चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण मौके पर भारत सरकार की सचिव अंशुली आर्या, राजभाषा विभाग की संयुक्त सचिव डॉ.मीनाक्षी जौली समेत 16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से केन्द्र सरकार के कार्यालय, बैंक उपक्रमों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मुख्य महाप्रबंधक ओएनजीसी-प्रधान निगमित प्रशासन नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि राजभाषा के प्रचार प्रसार और सरकारी कार्यों में अधिकाधिक उपयोग को बढ़ावा देने के लिए ओएनजीसी को मिला यह सम्मान गर्व की बात है, गृह मंत्रालय द्वारा पहली बार यह पुरस्कार ओएनजीसी को प्रदान किया गया है। महाप्रबंधक प्रभारी राजभाषा चंदन सुशील साजन ने इस उपलब्धि को पूरे ओएनजीसी परिवार के सहयोग और समर्पण का परिणाम बताया साथ ही हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता को दोहराया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्य आंदोलनकारियों ने मेयर से हाउस टैक्स में मांगी छूट
Next: भाजपा नेता की बेटी का उत्पीड़न, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.