Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य आंदोलनकारियों ने मेयर से हाउस टैक्स में मांगी छूट
  • देहरादून

राज्य आंदोलनकारियों ने मेयर से हाउस टैक्स में मांगी छूट

AltnewsUttarakhand 20/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने नगर निगम में नव निर्वाचित मेयर सौरभ थपलियाल को उनके कार्यालय में शिष्टमंडल के साथ मिलकर शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्हें राज्यांदोलनकारियों को हाउस टैक्स में छूट देने समेत अन्य मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, महासचिव रामलाल खंडूड़ी ने कहा कि राज्यांदोलनकारियों को हाउस टैक्स में छूट के लिए दो बार नगर निगम में प्रस्ताव पास किया गया। लेकिन अभी तक उन्हें यह लाभ नहीं मिला है। ज्ञापन में आंदोलनकारी अतिथिगृह के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग भी की गई। मेयर से राज्य आंदोलनकारियों के कार्यक्रम के लिए निगम हॉल को पूर्ण शुल्क मुक्त करने की भी मांग की गई। प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने कहा कि घंटाघर स्थित इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पार्क में सीढ़ियों को व्यवस्थित किया जाना चाहिए। सीढ़ियां टूटी होने की वजह से लोग चोटिल हो रहे हैं। राज्यांदोलनकारियों ने स्व.सुशीला बलूनी के नाम से कोई मार्ग या चौक का निर्माण न होने पर भी मेयर का ध्यानाकृष्ट किया गया। युवा राज्य आंदोलनकारी तनुज जोशी के नाम पर भी मार्ग या चौक का नामकरण करने की मांग की गई। मौके पर पुष्पलता सिलमाणा, विजय बलूनी, तारा पाण्डे, प्रमोद मन्द्रवाल, सतेन्द्र भण्डारी, राधा तिवारी, अरुणा थपलियाल, राजेश्वरी नेगी, धर्मपाल रावत, धर्मानंद भट्ट, राजकुमार कक्कड़, संगीता रावत, बीर सिंह रावत, गौरव खंडूड़ी, राकेश बछेती, विनोद असवाल, प्रभात डण्डरियाल, मदन मोहन कोठारी, सुनील कुमार, अनूप पंवार, शैलेन्द्र तिवारी आदि रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 72 सीढ़ी घाट के पास युवक ने गंगा में छलांग लगाई, लापता
Next: राजभाषा में कार्य के लिए ओएनजीसी को प्रथम पुरस्कार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.