Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया
  • अल्मोड़ा

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

AltnewsUttarakhand 21/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। विकास खंड ताड़ीखेत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटीलाधूरा में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कुमाऊनी भाषा के संरक्षण और प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत बच्चों ने कुमाऊनी में ‘फसक’ (गप्पे मारना) का आनंद लिया और काव्य गोष्ठी में कविता तथा कहानी पाठ कर अपनी मातृभाषा के प्रति प्रेम और गर्व व्यक्त किया। इसके अलावा, लेखन और चित्रकारी जैसी रचनात्मक गतिविधियों के साथ दीवार पत्रिका का प्रकाशन और स्थानीय बाल अखबार ‘मटीला जागरण’ का विमोचन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने इस आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। विद्यालय के शिक्षक भास्कर जोशी ने बताया कि ऐसे आयोजनों से छात्रों के रचनात्मक और संप्रेषण कौशल में सुधार होता है, साथ ही उन्हें अपनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन आवश्यक है, जिससे क्षेत्रीय भाषा और संस्कृति का संरक्षण हो सके तथा नई पीढ़ी में आत्मविश्वास और अपनी पहचान की भावना विकसित हो। शिक्षकों और अभिभावकों का भी मानना है कि इस प्रकार की पहलों से छात्रों का समग्र शैक्षिक विकास सुनिश्चित होता है और क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण के साथ-साथ नवाचार को भी बढ़ावा मिलता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाउडर बेचने के नाम पर महिला से सोने के कंगन ठगे
Next: एशियन डेवलपमेंट बैंक के प्रतिनिधि ने किया अल्मोड़ा परिसर का निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.