Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एपीएस के वार्षिकोत्सव का समापन
  • अल्मोड़ा

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ एपीएस के वार्षिकोत्सव का समापन

AltnewsUttarakhand 28/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। नगर के सेना के गोरखा हॉल में आयोजित किए जा रहे आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का गुरुवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा 99 माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेडियर आर के पाठक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, शेक्सपियर के इंग्लिश प्ले किंग लियर, देशभक्ति पर आधारित नाटक, हास्य तथा नृत्य नाटिका, शास्त्रीय तथा लोक नृत्य, दूर बड़ी दूर, डीडीहाट की, हाय काकड़ी झील मा जैसे कुमाऊनी गीत, राजस्थानी लोकनृत्य तथा ऑर्केस्ट्रा पर बजाई गई छाप तिलक, मेरे सपनों की रानी  टक टका टक कमला, बेड़ू पाको धुनों की सुंदर प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों व दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने विगत सत्र में स्कूल तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक, अन्य उपलब्धियों से उपस्थित दर्शकों को अवगत कराया और बताया कि स्कूल विद्यार्थियों के सतत एवं समग्र विकास के लिए तत्पर है। अध्ययन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। ब्रिगेडियर आर के पाठक ने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चे भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा करेंगे, अतः उन्हें अपने आप को तैयार करते रहना चाहिए और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए क्योंकि, यह समय उनकी जिंदगी में पुनः आने वाला नहीं है। कार्यक्रम का संचालन चितवन पाण्डेय एवं राघव पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सी ओ बाइस राजपूत कर्नल विनय यादव, सुषमा पाठक सहित विद्यालय के सभी अध्यापक, अभिभावक आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फरार चल रहा दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Next: जागेश्वर विधायक महरा ने क्षेत्रान्तर्गत दो मोटर मार्गों का किया शिलान्यास

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.