Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रंजिश के चलते जलाई थी दुकान, धन कमाने को चुराई बाईक और रंजिश के चलते मारने निकला; आ गया पकड़ में
  • अल्मोड़ा

रंजिश के चलते जलाई थी दुकान, धन कमाने को चुराई बाईक और रंजिश के चलते मारने निकला; आ गया पकड़ में

AltnewsUttarakhand 13/09/2022 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। बीती 04 सितम्बर को मोहन सिंह डसीला निवासी डसीली दन्या ने दन्या थाने में तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी दुकान में आग लगाकर सारा सामान जला दिया है। वहीं 11 सितमबर को ललित जोशी निवासी दन्या लामापाँली ने अज्ञात अभियुक्त द्वारा उनकी मोटरसाईकिल चोरी करने की तहरीर दी।

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दोनों मामलों का त्वरित संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा, थानाध्यक्ष दन्या व एसओजी प्रभारी को टीम गठित कर मामलों में सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ व सर्विलांस की सहायता से शीघ्र खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये।

विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के नेतृत्व में थानाध्यक्ष दन्या सुशील कुमार/एसओजी प्रभारी सुनील धानिक द्वारा एसओजी व थाना दन्या पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मामलों में छानबीन शुरु कर दी ।
सीसीटीवी व सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए दिन-रात लगातार सुरागरसी – पतारसी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर एसओजी व दन्या पुलिस की संयुक्त टीम के साथ-साथ सर्विलांस टीम के अथक प्रयास से 12 सितम्बर को एक व्यक्ति कमल सिंह (उम्र 32 वर्ष) पुत्र स्व0 भुवन सिंह निवासी ग्राम पोखरी थाना दन्या अल्मोड़ा हाल पदमपुरी थाना दन्या जिला-अल्मोड़ा को दन्या डसीली आते समय गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी की हुई मोटर साइकिल बरामद की गई। पूछताछ में उसने दुकान में आग लगाना व बाईक चोरी की बात स्वीकार कर ली।

बरामदगी
चोरी की गई होंडा यूनिकार्न बाईक सं0 यूके01बी 4382
आग लगाने में प्रयुक्त अधजली पैन्ट

 

पूछताछ पर आरोपी ने बताया घटनाक्रम-

5 माह पूर्व मोहन सिंह डसीला द्वारा आरोपी कमल सिंह बिष्ट को एक शादी समारोह में अपने दोस्तों से पिटवाया था और कपड़े भी फ़ाड़ दिए थे। आरोपी ने जिला सहकारी बैंक में लोन के लिए अप्लाई किया तो बाजार में किसी को भी गारंटर न बनने को कहा जिस कारण आरोपी कमल सिंह बिष्ट रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते 2-3 सितम्बर 2022 की रात्रि को आरोपी कमल सिंह बिष्ट ने मोहन सिंह डसीला की गारमेन्ट की दुकान में आग लगा दी।
10 -11 सितम्बर 2022 की रात्रि को कमल सिंह बिष्ट ने अपने साथी अमित कुमार पुत्र भूरा सिंह नि० ग्राम असोडा पो० हापुड़ कोतवाली हापुड़ के साथ मिलकर पल्ली दन्या से मोटरसाईकिल चोरी कर ली। आरोपी कमल चंडीगढ़ में थाना सेक्टर-11 से मोबाइल चोरी में जेल जा चुका है। पिता स्व० भुवन सिंह की मृत्यु के उपरांत 2021 में दन्या आया था और किराये पर फोटो फ्रेमिंग की दुकान चला रहा था। पारिवारिक रंजिश के चलते खट्टा नाम के व्यक्ति को मारने आरोपी कमल सिंह बिष्ट डसीली-दन्या आ रहा था। जहाँ सूचना मिलने पर घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस टीम के गिरफ्त में आ गया। इसके साथी अमित कुमार की तलाश जारी है।

 

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

थानाध्यक्ष सुशील कुमार थाना दन्या
उपनिरीक्षक भगवान महर थाना दन्या
आरक्षी सुरेन्द्र नेगी
आरक्षी कुन्दन लाल
आरक्षी बलवंत प्रसाद साईबर सैल
पवन थ्वाल एसओजी
विरेन्द्र सिंह बिष्ट एसओजी

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: बाइक को डम्पर ने मारी टक्कर, बच्चे की मौत
Next: मौसम पूर्वानुमान: 17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना के चलते 8 जिलों के डीएम को अलर्ट जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.