Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में धीरज, पूर्णिमा ने पाया पहला स्थान
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित क्रॉस कंट्री दौड़ में धीरज, पूर्णिमा ने पाया पहला स्थान

AltnewsUttarakhand 29/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सरदार बल्लभ भाई पटेल क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन हुआ। जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने बताया कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर मंगलवार को खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में व जिला खेल कार्यालय द्वारा ओपन पुरुष/महिलाओं की क्रॉस कन्ट्री दौड़ का आयोजन प्रातः 07ः00 बजे से नगर में चौघानपाटा से करबला, पुलिस लाईन से वापस होते हुए चौघानपाटा में समापन किया गया। क्रॉस कन्ट्री दौड़ में ओपन पुरुष, महिला वर्ग दौड़ का प्रारम्भ चेयरमैन, रेड क्रॉस सोसाइटी मनोज सनवाल, जिला अध्यक्ष फुटबॉल संघ, किसान मोर्चा हरीश कनवाल द्वारा संयुक्त रुप से प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। क्रॉस कन्ट्री दौड़ से पूर्व उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने बताया कि क्रॉस कन्ट्री दौड़ में पुरूष ओपन में धीरज सिंह बिष्ट प्रथम, चन्दन सिंह द्वितीय एवं अरूण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला ओपन में पूर्णिमा प्रथम, दीपिका द्वितीय एवं कशिश तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, विक्रम भण्डारी, हीरा कनवाल, रीता बिष्ट, लता साह, प्रभा नेगी, करिश्मा नायक, कविता थापा, वन्दना भण्डारी, कैलाश राम आर्या, प्रेम सिंह रावत, योगेश कुमार, मदन कुमार व खेल प्रेमी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बाइक रोककर चालक को पीटने के आरोपी में पांच पर मुकदमा
Next: आवासीय कॉलोनी में प्रतिदिन आ रहे हाथियों से ग्रामीण दहशत में

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.