Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय खेल की व्यवस्थाओं पर खिलाड़ियों ने जताई ख़ुशी
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय खेल की व्यवस्थाओं पर खिलाड़ियों ने जताई ख़ुशी

AltnewsUttarakhand 03/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित योगासन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने खेल व्यवस्थाओं को लेकर खुशी जाहिर की है। खिलाड़ियों ने अल्मोड़ा शहर की प्रशंसा के साथ ही यहां की गई रुकने की व्यवस्था, परिवहन, खान पान आदि के प्रति हर्ष व्यक्त किया है। अल्मोड़ा में हो रही योगासन प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 171 प्रतिभागी अल्मोड़ा पहुंचे हैं। इन खिलाड़ियों को अल्मोड़ा की संस्कृति बहुत भा रही है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की पहल पर कुमाऊं का छोलिया नृत्य खिलाड़ियों को बहुत आकर्षित कर रहा है। कतिपय खिलाड़ियों का कहना है कि अभी तक उन्होंने अल्मोड़ा और अल्मोड़ा की संस्कृति के बारे में केवल सुना ही था, लेकिन योगासन प्रतियोगिता के माध्यम से यहां आकर अल्मोड़ा की खूबसूरती एवं यहां की संस्कृति को देखना उनके लिए बहुत हर्ष की बात है। हालाँकि इस दौरान कतिपय खिलाड़ी महाराष्ट्र, कर्नाटक, पांडिचेरी, उड़ीसा जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों से यहां आए हैं, चूंकि दक्षिण भारत का तापमान अल्मोड़ा जैसे पहाड़ी जिले की अपेक्षा गर्म रहता है। ऐसे में अल्मोड़ा के ठंडे तापमान ने कुछ खिलाड़ियों को असहज महसूस कराया है। सहायक नोडल अधिकारी चिकित्सा डॉ प्रमोद सिंह जंगपांगी ने बताया कि मौसम के बदलाव की वजह से 31 जनवरी से 2 फरवरी तक कुल 7 खिलाड़ी, 01 कोच तथा 01 तकनीकी सदस्य का हल्का स्वास्थ्य खराब हुआ है। उन्होंने बताया कि हल्के उपचार के बाद अब सभी लोग स्वस्थ हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आईटीबीपी देगा युवाओं को रॉफ्टिंग, माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग
Next: चाइनीज डोर की चपेट में आने पर घायल हुआ व्यक्ति, आठ टांके आये

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.