Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रात्रि गश्त पर निकली पार्षद ज्योति साह, तेंदुए के आतंक से निपटने को ट्रैकिंग कैमरों की मांग
  • अल्मोड़ा

रात्रि गश्त पर निकली पार्षद ज्योति साह, तेंदुए के आतंक से निपटने को ट्रैकिंग कैमरों की मांग

AltnewsUttarakhand 14/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा: नगर निगम क्षेत्र पाण्डेयखोला की पार्षद ज्योति साह ने वन विभाग के साथ रात्रि गश्त कर क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी का जायजा लिया। विगत कुछ दिनों से एकान्त रेस्टोरेंट के पास तेंदुआ देखे जाने की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय व्याप्त था। इसी संदर्भ में पार्षद ज्योति साह ने वन विभाग से संपर्क कर क्षेत्र में ट्रैकिंग कैमरे लगाने की मांग की।

ज्योति साह, जो पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष एवं पार्षद अमित साह मोनू की धर्मपत्नी हैं, समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ सायं 7 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक गश्त की, हालांकि तेंदुआ नजर नहीं आया। इसके बावजूद, उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र ही ट्रैकिंग कैमरे लगाने की बात कही, जिससे क्षेत्रवासियों को सुरक्षा मिल सके।

स्थानीय लोगों ने जनहित की इस पहल के लिए पार्षद ज्योति साह की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे जनता से किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान उनके साथ पार्षद अमित साह मोनू, अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा, वन दरोगा भास्कर नाथ महंत, क्यूआरटी प्रभारी सत्येंद्र नेगी, सदस्य नीरज नेगी एवं मनोज उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए लंबी लकीर खींच गया उत्तराखंड
Next: दिउसा में अफसरों ने चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.