Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रविदास जयंती पर 12 फरवरी को राज्य में सार्वजनिक अवकाश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रविदास जयंती पर 12 फरवरी को राज्य में सार्वजनिक अवकाश

AltnewsUttarakhand 11/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर 12 फरवरी को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सचिवालय एवं कोषागार को छोड़ते हुए राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, संस्थानों एवं शैक्षिक संस्थानों में अवकाश रहेगा। साथ ही गुरु रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में राज्यभर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने गुरु रविदास जयन्ती के कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली एवं सार्थक बनाये जाने के उद्देश्य श्य से यह निर्देश दिए हैं।
गुरु रविदास जयन्ती के अवसर पर राज्य में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं गुरु रविदास की स्थापित मूर्तियों एवं पार्कों में विशेष साज-सज्जा की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा कि संत रविदास की गणना महान संतों में की जाती है। उन्होंने जीवनपर्यंत मानव सेवा को लक्ष्य बनाए रखा, समानता और एकता का संदेश दिया। संत रविदास जी ने अपनी शिक्षाओं में हमें जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से मुक्त होकर मानवता की सेवा करने का संदेश दिया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर सभी की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए। हमें संत शिरोमणि गुरु रविदास के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए समाज में व्याप्त बुराइयों एवं कुरीतियों को दूर करने के लिये प्रयासरत रहना चाहिए।

 

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत आयोजित कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग
Next: नशा मुक्ति केंद्र में घुसकर नशे में धुत युवकों ने की मारपीट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.