Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नशा मुक्ति केंद्र में घुसकर नशे में धुत युवकों ने की मारपीट
  • देहरादून

नशा मुक्ति केंद्र में घुसकर नशे में धुत युवकों ने की मारपीट

AltnewsUttarakhand 11/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  रायपुर क्षेत्र के तुनवाला स्थित नशा मुक्ति में रात में चार नशेड़ी घुस आए। आरोपियों ने वहां स्टाफ और कर्मचारियों से मारपीट की। मौके पर तीन को पकड़ लिया गया। एक फरार हो गया। रायपुर थाने में घटनाक्रम को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह नेगी ने बताया कि तुनवाला के शक्तिपुरम में नेशनल फाउंडेशन के नाम से नशा मुक्ति केंद्र है। उसका संचालन दीपक सोनी और अमन जयाड़ा करते हैं। हाल में केंद्र में 45 लोग भर्ती हैं। आरोप है कि रविवार रात करीब सवा 12 बजे तुनवाल इलाके के चार लड़के नशे में धुत होकर नशा मुक्ति केंद्र में घुस आए। आरोप है कि गाली गलौच करते हुए वहां मौजूद स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे तक आरोपियों के हुड़दंग के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक आरोपी फरार हो गया। तीन को मौके पर पकड़ लिया गया। आरोप है कि सोमवार सुबह सेंटर संचालक को फिर एक युवक ने धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रविदास जयंती पर 12 फरवरी को राज्य में सार्वजनिक अवकाश
Next: यूसीसी की तुलना गंगा व महाकुंभ से करना दुर्भाग्यपूर्ण: हरीश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.