Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिलायंस स्टोर की पार्किंग में कार से लाखों का सामान और नगदी चोरी
  • देहरादून

रिलायंस स्टोर की पार्किंग में कार से लाखों का सामान और नगदी चोरी

AltnewsUttarakhand 06/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। शहर के जीएमएस रोड स्थित रिलायंस स्टोर की पार्किंग में एक आर्किटेक्ट की कार से लाखों के गहने, पकड़े और नगदी चोरी हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वह पत्नी संग ससुराल जाते वक्त खरीदारी के लिए स्टोर पर रुके थे। उनकी तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  शिवम तोमर निवासी व्योमप्रस्थ, फेज-1, जीएमएस रोड ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी शालिनी को अंबाला छोड़ने के लिए निकले थे। जाते वक्त रिलायंस ग्रॉसरी स्टोर के सामने से गुजरे तो वहां खरीदारी के लिए रुक गए। रिलायंस स्टोर की पार्किंग में कार पार्क करते समय नीली शर्ट पहने एक व्यक्ति ने पार्किंग कर्मी बनकर उनकी मदद की। शिवम अपनी कार पार्क करने के बाद स्टोर में चले गए। कुछ समय बाद नीली शर्ट पहना वही व्यक्ति स्टोर में आया। बताया कि उनकी कार के पास एक वाहन फंसा है और चाबी देने को कहा। शिवम ने उसे कार की चाबी दे दी। जिसे वह थोड़ी देर बाद लौटा गया। करीब एक घंटे बाद जब शिवम और उनकी पत्नी स्टोर से बाहर आए तो देखा कि कार से कपड़ों से भरा भूरे रंग का बैग और शालिनी का ज्वैलरी बॉक्स गायब था। ज्वैलरी बॉक्स में 2 सोने के कंगन (40 ग्राम), 3 सोने की अंगूठियां (वजन 4 से 10 ग्राम), और लगभग 6-7 हजार रुपये नकद थे। पीड़ित ने स्टोर प्रबंधन से सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए कहा। स्टोर कर्मियों ने उक्त व्यक्ति को पहचानने से इनकार कर दिया और बताया कि स्टोर में कोई सुरक्षा गार्ड नहीं था। पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंस्टाग्राम पर निजी पल शेयर कर विवाहिता हुई ब्लैकमेलिंग का शिकार
Next: एलएमवी लाइसेंस धारक चला सकेंगे हल्के ट्रांसपोर्ट वाहन, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.