Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों का तर्पण, उत्तराखंड के विकास की कामना
  • हरिद्वार

भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों का तर्पण, उत्तराखंड के विकास की कामना

AltnewsUttarakhand 10/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। सर्वपितृ अमावस्या पर शनिवार को श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े की ओर से मां गंगा के तट स्थित भैरव घाट पर ब्रह्मलीन संतों, गुरु मूर्तियों और सिद्ध महात्माओं का विधि-विधान से तर्पण एवं पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संतों ने जलांजलि और पुष्पांजलि अर्पित कर गुरु परंपरा के महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उत्तराखंड की सुख-समृद्धि, सुरक्षा और विकास के लिए भी विशेष प्रार्थना की गई। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज की अध्यक्षता में आयोजित अनुष्ठान में संत-महंतों ने भाग लिया। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज ने कहा कि सर्वपितृ अमावस्या केवल पितरों के स्मरण का पर्व नहीं है, बल्कि संन्यास परंपरा के उन ब्रह्मलीन महापुरुषों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है, जिन्होंने अपना जीवन तप, त्याग, साधना, धर्मरक्षा और राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। गुरु मूर्तियों का स्मरण सनातन परंपरा की आत्मा है। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ के पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का विकास पूरे राष्ट्र की समृद्धि से जुड़ा है। संत समाज ने मां गंगा से प्रदेश में सुख-शांति, सुरक्षा और आधुनिक विकास की कामना की। हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज ने कहा कि गंगा तट पर किया गया तर्पण सनातन संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक है। गुरु परंपरा के आशीर्वाद से धर्म और मानवता का कल्याण संभव है। इस दौरान संतों ने भगवान बदरीविशाल, बाबा केदारनाथ, मां गंगा, यमुना, धारी देवी और नंदा देवी सहित उत्तराखंड के देवी-देवताओं से प्रदेश में छह लेन राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण, चारधाम यात्रा मार्गों के सुदृढ़ीकरण, सुरक्षित पर्वतीय मार्गों, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार के विस्तार की मंगलकामना की। अनुष्ठान के समापन पर मां गंगा की आरती कर उत्तराखंड, देश और विश्व के कल्याण की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज, श्रीमहंत महेश पुरी महाराज, श्रीमहंत कंचन गिरि महाराज, श्रीमहंत शिवानंद सरस्वती महाराज, श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि महाराज, पुजारी भास्कर पुरी, पुजारी दिवाकर पुरी, दीपक गिरि महाराज सहित जूना अखाड़े के थानापति और बड़ी संख्या में संत-महंत उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गांवों की तरक्की के लिए एकजुट हों पंचायत प्रतिनिधि, विकास संकल्प सम्मेलन में हुई चर्चा
Next: ऋषिकेश को-ऑपरेटिव बैंक को मिली नई कार्यकारिणी, धन सिंह बुटोला अध्यक्ष निर्वाचित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.