Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बउआ पहुंचे अल्मोड़ा, राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में करवाया वैक्सीनेशन
  • अल्मोड़ा

बउआ पहुंचे अल्मोड़ा, राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में करवाया वैक्सीनेशन

AltnewsUttarakhand 10/06/2021 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। जाने-माने रेडियो जाॅकी आर जे रौनक (बउआ) ने अल्मोड़ा के राजकीय होटल मैनेजमेंट मे अपना वैक्सीनेशन करवाया। वैक्सीनेशन के दौरान उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए जनपदवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह यहाॅ के लोगों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कोविड-19 की गाइड लाईन का पालन करते हुए कोविड को हराने में अपनी अहम भूमिका निभाई है वह अपने आप में एक मिसाल है।
अपने संदेश में उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए जिला प्रशाासन को धन्यवाद दिया। वैक्सीनेशन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने होटल मैनेजमेंट की व्यवस्थाओं पर खुशी जाहिर की। उन्होंने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा कोविड-19 संक्रमण हेतु किये गये कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि उनकी टीम द्वारा कोरोना को हराने में जो बेहतर कार्य किया है इसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दीपांकर डेनियल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी लोगो से अपील की है कि अभी कोरोना के केस में जरूर कमी आई है मगर हमें अभी भी सावधान व सजग रहना होगा तथा तीन चीजों का पालन करना होगा वे हैं (एस0एम0एस0) सैनेटाईजर, मास्क, सोशल डिस्टेनसिंग और आगे भी हम कोविड को हरा सकते हैं और अपनों को संक्रमित होने से बचा सकते हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वट सावित्री पर्व के उपलक्ष्य में पौधारोपण करेगी “कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति”
Next: यातायात नियमों को न मानने वालों के विरूद्व जनपद पुलिस की कार्यवाही: 342 चालकों के चालान, 31 वाहन सीज व 8 डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.